फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को रामपुर में होगी शिक्षक महासंघ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
16 को रामपुर में शिक्षक
विज्ञापन

महासंघ बनाएगा रणनीति
रामपुर बुशहर। हिमाचल शिक्षक महासंघ जिला शिमला की बैठक 16 दिसंबर को पद्म छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित होगी। बैठक में शिक्षक महासंघ के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षण डॉ. यशवंत राणा और शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस बैठक में जिला और खंड स्तरीय कार्यकारिणी के प्रधान, सचिव और शिक्षक सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षक महासंघ जिला शिमला के उप प्रधान मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बैठक में शिक्षकों की विशेष और लंबित मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी। जिले भर से आए हुए शिक्षक बैठक में पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू करने, अनुबंध का समय तीन से दो वर्ष करने, 4-9-14 को सही तरीके से लागू करने और शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर देने सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सहित जिला महासंघ के प्रधान सुरेश ठाकुर, महासचिव लायक राम सहित अन्य वक्ता शिक्षकों को संबोधित करेंगे। मनमोहन सिंह ने जिला और खंड स्तर के पदाधिकारियों और सदस्यों से इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें