अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। नवयुवक मंडल भलाड़ा धारा के तत्वावधान में आयोजित ग्रामीण स्तरीय मंजीत मेमोरियल क्रिकेट स्पर्धा संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। फाइनल मैच में खलाई को हराकर बुठारा टीम ने क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
स्पर्धा का फाइनल मुकाबला बुठारा और खलाई टीम के बीच खेला गया। खुलाई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुठारा ने निर्धारित सात ओवर में 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खलाई की टीम छह ओवरों में 43 रनों पर ढेर हो गई। बुठारा ने खलाई को 29 रनों से हराकर प्रतियोगिता जीती। स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बुठारा टीम के विंकल को मैन ऑफ द सिरीज के खिताब से नवाजा गया। खलाई के देविंद्र को श्रेष्ठ गेंदबाज, बुठारा के मुन्ना को श्रेष्ठ बल्लेबाज, खलाई के साहिल को श्रेष्ठ विकेटकीपर, कपिल को श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के पुरस्कार से नवाजा गया। स्पर्धा की विजेता टीम को 60 हजार रुपये तथा उप विजेता टीम को 30 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार में दी गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुनीश ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र युकां अध्यक्ष संजय ठाकुर, युकां महासचिव रवि रावत, नरेश मुल्टा, वीरेंद्र नेगी, रंजीत रौनी, रोशन लाल, अजीत ठाकुर, मोहन फिष्टा, नवयुवक मंडल प्रधान अशोक, नवीन फिष्टा, अजय फिष्टा, प्रभात फिष्टा, जगजीत चौहान, रितेश, अनिल फिष्टा, रजत भी उपस्थित रहे।