फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने पर ही होगा काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। बीते एक वर्ष से रामपुर उपमंडल की कूट पंचायत में बंद परियोजना का नई कंपनी ने अधिग्रहण कर लिया है। लेकिन नई कंपनी की राह आसान नहीं है। परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कंपनी प्रमुख मौके पर आकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू नहीं होते तब तक कंपनी में किसी प्रकार का कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने शुक्रवार को मौके पर जाकर कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों को ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई थी। इतना ही नहीं कंपनी के कर्मचारियों की ओर से झाकड़ी पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया था। क्षेत्र की जन सेवा समिति ने कहा कि वह तब तक प्रोजेक्ट प्रबंधन को काम नहीं करने देंगे, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। समिति के अध्यक्ष उदय डोगरा ने कहा कि प्रोजेक्ट में जिन ग्रामीणों की जमीन गई है, उन्हें 40 वर्षों तक स्थायी नौकरी का प्रबंध होना चाहिए। कंपनी के अधीन काम करने वाले ग्रामीणों को नियुक्ति पत्र देने, लाडा की लंबित राशि जल्द जमा करने को लेकर कंपनी प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा है। समिति ने कंपनी प्रबंधन को 25 जून को पंचायत मुख्यालय में उपस्थित रहने की बात कही है। जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने भी सहमति व्यक्त की है। जन सेवा समिति कूट के प्रधान उदय डोगरा ने कहा कि मांगें मानने के बाद कंपनी काम शुरू कर सकती है। उधर, गुडविल एनर्जी इंटरप्राइजिज के अधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को परियोजना प्रमुख तक पहुंचा दिया गया है। 25 जून को उनकी पंचायत मुख्यालय में उपस्थित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें