कोटखाई।पूर्व बागवानी मंत्री व विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि सूखे से आगे पेयजल संकट सामने आने वाला है। आईपीएच विभाग अभी से इस समस्या के समाधान के लिए तैयार रहे, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पडे़। नरेंद्र बरागटा ने सोमवार को कोटखाई में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नरेंद्र बरागटा ने कहा कि पानी की निकासी के लिए नाली बनाने के काम के लिए कोटखाई बाजार की पूरी सड़क को खोदा गया है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि सड़क पर नाली बनाने के काम को तेजी से पूरा किया जाए। कई पंचायत के प्रतिनिधियों ने बरागटा के सामने समस्याएं रखीं। नरेंद्र बरागटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुने और उनका समाधान करें। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, जिला महासू के महामंत्री रविंद्र चौहान, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष यश्वीर जस्टा, आईपीएच विभाग के एक्सईएन मंदीप गुप्ता, लोनिवि के एसडीओ अखिल चौहान, बिजली बोर्ड के एसडीओ सुंदर मोहन शर्मा, थरोला पंचायत के प्रधान राकेश चौहान आदि उपस्थित रहे।