फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुष्क ठंड से वायरल के मरीज बढ़े

विज्ञापन
fever
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नेरवा(रोहड़ू)।
शुष्क ठंड के चलते वायरल ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। वायरल के चपेट में दो से पंद्रह साल के बच्चों अधिक आ रहे हैं। सिविल अस्पताल नेरवा में ही प्रतिदिन सर्दी, जुकाम और बुखार के पचास से अधिक मामले आ रहे हैं। इसके अलावा कुपवी, चौपाल एवं नेरवा चिकित्सा खंड के अंतर्गत आने वाले अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी वायरल से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं।

ऊंची चोटियों पर हिमपात के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। अससे ठंड काफी बढ़ गई है। निचले क्षेत्रों में तीन माह से वर्षा नहीं हुई है। इस कारण शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ा है। शुष्क ठंड के कारण बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इससे बच्चों को खांसी, जुकाम और बुखार हो रहा है। अस्पताल में भी रोजाना वायरल से ग्रस्त लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वायरल की चपेट में सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं। चिकित्सक ऐेसे में एहतियात रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस से फैलता है वायरल : डॉ. अनुपमा
चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल नेरवा डॉ. अनुपमा ने बताया कि शुष्क ठंड के चलते वायरल की संभावना बढ़ जाती है। इसमें सर्दी जुकाम, बुखार, खांसी होती है। अगर एहतियात बरती जाए, तो इससे बचा जा सकता है। इससे बचाव के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। हो सके तो मास्क का प्रयोग करें। यह वायरल सांस के जरिये भी फैलता है। जिस व्यक्ति को वायरल हो उससे दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें