फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप सिरमौरी, इंद्र जीत ने नचाया रामपुर

विज्ञापन
गायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सिरमौर जिला के लोक कलाकार दलीप सिरमौरी और कुल्लू के इंद्र जीत के नाम रही। दोनों ने अपने-अपने अंदाज में रामपुर वासियों को खूब नचाया। तीसरी संध्या में बतौर मुख्यातिथि डिवीजनल कमिश्नर मौजूद रहे। इसके अलावा उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर और एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्टार कलाकार दलीप सिरमौरी ने अपने पूरे दल के साथ मंच पर एंट्री मारी और सिरमौर के मशहूर गीत गिरीआ रा पानी से कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बाशा कांडो दी मोर, सेबा रा सीजन, मुंगरी जोगे न रोए आदि गीतों से धमाल मचाया। कुल्लू के इंद्र जीत कुल्लवी वेश भूषा में सजधज कर अपनी टीम के साथ पारंपरिक अंदाज में आए। उन्होंने ढीली नाटी से कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने हे मामा, हाड़े मेरे मामुआ, तू ऐजे घरटा, आजा रे परदेशी आदि से समा बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों की प्रस्तुति के साथ हुआ। सांई विद्या पब्लिक स्कूल रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली, प्राथमिक केंद्र स्कूल रामपुर, बुशहर बीएड संस्थान नोगली, सनशाइन पब्लिक स्कूल ब्रौ और रामपुर स्कूल के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद कंवर कुमार, जॉनी म्यूजिकल ग्रुप, मंगत जस्टा, टीएम वर्धमानी, मोहन भारद्वाज, सेम म्यूजिकल ग्रुप, यश, ईशान व अरुण शर्मा, सोनू म्यूजिकल ग्रुप, संदीप कुमार, सुहान नेगी, प्रताप धीमान, मदन झाल्टा और हेम राज आदि कलाकारों ने पहाड़ी और फिल्मी गीतों से लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें