फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी मेले में सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 300 जवान

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
11 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और गृहरक्षक विभाग केे करीब 300 जवान तैनात रहेंगे। एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी विभिन्न क्षेत्रों में नजर रखी जाएगी। मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों की एक तरफा आवाजाही होगी।

डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने बताया कि 11 से 14 नवंबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। कहा कि नोगली से लेकर खनेरी तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। मेला मैदान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पांच जवानों और छह महिलाओं की एक रिजर्व टीम लवी मेले के दौरान तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे संदिग्धों पर बराबर नजर बनाई रखी जा सके। उपमंडल स्तर पर विभिन्न पुलिस थानों और गृह रक्षक विभाग के जवान मेले को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए डकोलड़ से खनेरी तक वाहन की एकतरफा आवाजाही होगी। नोगली से लेकर खनेरी तक पुलिस के 300 जवानों की तैनाती होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से ही पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। किन्नौर जाने वाले वाहनों को वाया वजीर बावड़ी ब्रौ होते हुए भेजा जाएगा। 10 सदस्यीय क्यूआरटी संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने को तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें