फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में बारिश, बर्फबारी से शीतलहर

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
जनजातीय जिला किन्नौर शीत लहर की चपेट में आ गया है। वीरवार दोपहर बाद अचानक मौसम में आई तबदीली के चलते जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने किन्नर कैलाश, जोरखंडन, नाको के रियोपुरगिल, छितकुल की थोला पहाड़ियां, भावावैली और निचार की ऊंची चोटियों सहित छितकुल, लिप्पा, आसरंग, नेसंग में भी ताजा हिमपात हुआ है।

शुक्रवार को किन्नौर जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को मौसम साफ रहा, जिसके चलते जिले के सभी ग्रामीण रूटों सहित जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला और काजा की तरफ निगम की बसों की बराबर आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी देवीदत्त ने कहा कि वीरवार को हुई बारिश और हल्की बर्फबारी से निगम का कोई रूट प्रभावित नहीं हुआ है। समूचे जिले में बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें