लाल लाल सेबा रा दाना गीत पर झूमे दर्शक
दलाश मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक ऋषि पंचमी मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने जमकर समा बांधा। लोक गायक रमेश ठाकुर, एसी भारद्वाज और विक्की राजटा ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी, पंजाबी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में एसी भारद्वाज ने बुधुआ मामा... रेऊशै थाची बांगीऐ... तेरा मेरा पयार अड़िऐ... झुरिये हुआ जीऊणा हमारा.... आई नई पड़ोसन जैसे गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। गायक विक्की राजटा ने लाल लाल सेब रा दाना.... जान आसा तैवे.... बबली प्यारिये... दिल तोड़े न जा तू मोनिका.... भगतू मामा संत रामा जैसे गीत गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। वहीं, लोक गायक रमेश ठाकुर ने पहाड़ी, फिल्मी, पंजाबी गीत गाकर लोगों को नाचने पर विवश कर दिया। रमेश ने शांता लाड़ी आई गै लोड़ी हो.... सैंज मारा होटल... सेब रा सीजन.... ओ रीनू ओ रीनू.... तेरा कानों रा झुमका जैसे गानों पर एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां देकर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में ग्रीन हिल एंड हैवन ग्रुप कुल्लू के सीएमडी जितेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दी। इस मौके पर क्लब के प्रधान विद्या सागर, उपाध्यक्ष किशोरी लाल, सितेंद्र, प्रदीप चौहान, दुष्यंत परमार, आशीष शर्मा, संजीव, संदीप शर्मा, अजय वर्मा, ओम परमार, रवि परमार, हंसराज, जेई जितेंद्र वर्मा, डॉ. प्रवीण चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।