फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़ने की स्पर्धा में नीटू प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर खंड की दुर्गम पंचायत दरकाली के रडोली गांव में बैसाखी के उपलक्ष्य पर होने वाला पारंपरिक पडै़ मेला धूमधाम से मनाया गया। वर्षों से आयोजित होने वाले इस मेले में भारी संख्या में ग्रामीण ने भाग लिया। मेले में पंचायत प्रधान शीरूराम डबरैही बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। साथ ही उप प्रधान चेतन पाकला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले में दिन भर नाटियों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़ने की प्रतियोगिता में नीटू प्रथम रहा। मेले में एक सीधा पेड़ होता है, जिसकी बाहर की खाल को उतार कर उस पर चूना लगाया जाता है। पेड़ की चोटी पर पर कुछ बांधा जाता है। उसके बाद पेड़ पर चढ़ने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस पेड़ पर चढ़ने के कार्यक्रम को देखने के लिए काफी लोग आते हैं। बैसाखी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में पुरानी संस्कृति साफ झलकती है। युवक मंडल के प्रधान ने कहा कि मेले के उपलक्ष्य पर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 40 टीमें भाग ले रही हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता का दौर अभी भी जारी है। क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन होगा। इस दौरान दूर-दूर से लोग मेला देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें