फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में बनेगा अनुसूचित जाति भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल।
अनुसूचित जाति संगठन चौपाल ने आंबेडकर को याद किया। कार्यक्रम में चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संघ के महासचिव धनी राम डोगरा ने अनुसूचित जाति संगठन की कार्य शैली पर प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि चौपाल, कुपवी, नेरवा व देहा में सामुदायिक भवन बनाएं जाएंगे। चौपाल में अनुसूचित जाति भवन निर्माण करने की भी घोषणा की। विधायक ने हरिजन बस्ती चौपाल में युवक मंडल भवन निर्माण के लिए दो लाख, समारोह आयोजन व अन्य खर्चे के लिए डेढ़ लाख देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आंबेडकर ने अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए संविधान में सभी प्रावधान किए हैं। कहा कि 50 बस्तियों में पानी की स्कीम दी जाएगी। चौपाल में करीब 45 सड़कें अटल सड़क योजना के तहत बनाई गई हैं तथा प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत करीब 40 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल को आदर्श विद्यालय बनाने का मामला मुख्यमंत्री से उठाया जाएगा। इस दौरान केश्व राम लोदटा, संत राम गाजटा, रमला रांटा, भागमल नेगी, प्रेम थापन, हरि डोगरा, भगत ममटा, इंद्र डोगरा, प्रताप नेगी, सुनील ठाकुर, रविंद्र नेगी, प्रधान प्रताप शर्मा, सीमा लोदटा, उषा गाजटा, गोपाल नंटा, पंचायत समिति सदस्य शषि चौहान, केश्व थापन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा, किरपा राम पिस्टा, लायक राम शर्मा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुदर्शना ठाकुर, हीरा सिंह डोगरा, जीत सिंह नेहटा, गोविंद भारती, दौलत राम सक्टा, रमेश नेहटा, देवा थापन, राजेंद्र, शकुंतला, रेखा मनसाईक, गगन कालटा, मोहन तालटा सहित सभी संगठन सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें