फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता की अनुमति से तिरंगा फहराकर दी सलामी

विज्ञापन
समाराेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब गणतंत्र दिवस पर किसी देवता की अनुमति के बाद पूरे सम्मान से राष्ट्रगान और झंडे को सलामी दी गई। जनजातीय जिले के रिब्बा गांव में गणतंत्र दिवस पर देवता कासुराजस ने झंडे को सलामी दी।
विज्ञापन

रिब्बा पंचायत प्रधान प्रेम प्रकाश नेगी ने बताया कि गांव में पहले सुबह पूरी पंचायत, महिला मंडल और स्कूली छात्र हाथों में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर देवता कासुराजस के प्रांगण में गए। उसके बाद सभी ने देवता को मंदिर के प्रांगण में निकाल कर उनकी अनुमति से गणतंत्र दिवस की शुरुआत की। सबसे पहले ग्राम पंचायत प्रधान रिब्बा प्रेम प्रकाश नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और सलामी दी। इसके बाद देवता कासुराजस ने भी तिरंगे झंडे को सलामी दी और सभी ग्रामीणों और बीडीसी मेंबर लामा जोमो ने भी खड़े होकर सम्मान स्वरूप राष्ट्रगान गाया। ग्राम पंचायत प्रधान ने पंचायत की उपलब्धियों के बारे में सबको जानकारी दी। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला मंडल रिब्बा, स्कूली छात्रों और अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये सबका मनोरंजन किया। समारोह के अंत में गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देने वाले सभी दलों को सम्मानित किया गया। अंत में देवता कासुराजस ने पूरे सम्मान के साथ फिर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और मंदिर में विराजमान हो गए। इतिहास में पहली बार किन्नौर जिले में देवता कासुराजस ने इस प्रथा की शुरुआत करके राष्ट्रीयता का प्रख्यात प्रमाण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें