फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल स्पीति में कृषि उप केंद्र बनाए जाएंगे

विज्ञापन
वेलकम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। लाहौल स्पीति में किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए छोटे-छोटे कृषि उप केंद्र स्थापित किए जाएंगे। लाहौल स्पीति क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने पर बल दिया जाएगा, जिससे यहां के किसान कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक उत्पादन कर आर्थिक स्थिति और मजबूत कर सके। यह बात ताबो में प्रदेश के कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रामलाल मारकंडा ने कही।
विज्ञापन

कहा कि क्षेत्र के लोगों को सरकार की ओर से पैदावार को बढ़ावा देने के लिए उचित किस्म का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। मंत्री रामलाल मारकंडा दो दिवसीय स्पीति दौरे के सोमवार का काजा पहुंचे। यहां पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मंत्री बनने पर बधाई दी। इससे पहले मारकंडा ने चांगो में सड़क और निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को वर्ष 2019 तक इस पुल के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी काजा विक्रम नेगी और अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी पूह चंदन कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें