अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कोटेश्वर पब्लिक स्कूल कुमारसैन में स्पोर्ट्स डे मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कोटेश्वर एजूकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन जगदीश रमचैक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी और विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वॉलीबाल के छात्र मिडल वर्ग में वीनस सदन ने पहला और मार्स सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अर्थ सदन ने पहला और मार्स सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा मिडल वर्ग में अर्थ सदन ने पहला और मार्स सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्राओं के सीनियर वर्ग में अर्थ सदन ने पहला और वीनस सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में प्राइमरी छात्र वर्ग में वीनस सदन ने पहला और मार्स सदन ने दूसरा, मिडल वर्ग में वीनस सदन ने पहला और मार्स सदन ने दूसरा, सीनियर वर्ग में मार्स सदन ने पहला और अर्थ सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के प्राइमरी वर्ग में अर्थ सदन ने पहला और वीनस सदन ने दूसरा, मिडल वर्ग में मार्स सदन ने पहला, अर्थ सदन ने दूसरा और सीनियर वर्ग में अर्थ सदन ने पहला और वीनस सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला जूनियर वर्ग में सहज ने पहला, कशिश ने दूसरा, सीनियर वर्ग में इवा ने पहला और धनंजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग जूनियर वर्ग में अपराजिता ने पहला और अनवेशा ने दूसरा, सीनियर वर्ग में काव्या ने पहला और मीनाक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज में मिडल वर्ग में मार्स सदन ने पहला और अर्थ सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अर्थ सदन ने पहला और वीनस सदन ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। इस दौरान प्रीति को स्टूडेंट ऑफ द ईयर की ट्रॉफी से नवाजा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, शिक्षक और छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।