फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में पुलिस ने पकड़ी 21 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में पुलिस ने
विज्ञापन

पकड़ी 21 ग्राम चरस
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस ने मंगलवार देर शाम को रिकांगपिओ के नजदीक इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पास एक युवक को 21 ग्राम चरस के साथ धरा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकरके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई रोशन लाल की अगुवाई में मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, सिपाही अभिनीत और महिला गृहरक्षक प्रियंका की टीम ने गश्त के दौरान रिकांगपिओ के पास इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पास कुलवंत सिंह नेगी (22), गांव पानवी, तहसील निचार, जिला किन्नौर को 21 ग्राम चरस के साथ धरा है। युवक जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से खवांगी की तरफ जा रहा था कि इसी दौरान युवक पुलिस को देखकर पीछे हटने लगा। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर जब तलाशी ली तो उक्त युवक से 21 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता ने बताया कि रिकांगपिओ के सपीप एक युवक से 21 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने मामला दर्जकर उक्त युवक से पूछताछ करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें