फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया हेडगर्ल और अभिषेक बने हेडब्वॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
रिया हेडगर्ल और अभिषेक बने हेडब्वॉय
विज्ञापन

विद्या मंदिर स्कूल छोल्तू में वार्षिक समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जिंदल विद्यामंदिर स्कूल छोल्तू में शुक्रवार को वार्षिक समारोह की खूब धूम रही। समारोह में जेएसडब्ल्यू परियोजना के मुख्य प्रबंधक परवीन पुरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। वहीं मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वार्षिक समारोह का आगाज पांचवीं और सातवीं कक्षा की छात्राओं ने गणेश स्तुति और सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने किन्नौरी, पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गानों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छात्र कलाकारों ने लघु नाटिका पेश कर सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, नशे और स्कूल, कॉलेजों में होने वाली रैगिंग का मंचन किया। छात्राओं ने आसाम का विहु फागु नेरो मोहना पेश कर मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरी। स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर साल भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान जमा दो कक्षा की रिया भंडारी को हेडगर्ल और अभिषेक सरस्वत को हेडब्वॉय चुना गया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले मेधावियों में चेतन्या, अर्शिया, एंजल, अनुष्का, आध्या सरकेक, गौरी, कृतिका सरकेक, आरूषि शर्मा, अक्षित नेगी, अभिलाखी, अर्जुन, वेदांत, आयुष्मान एस बिष्ट, तनिश्का सिंह, इवा भारद्वाज, अर्चित कुमार, पारस, मुस्कान, कृतिका भारद्वाज, जैना, कुमुद, सूर्यांशी, हर्षा, अभिषेक सरस्वत, शुशांक शेखर, सताक्षी, अनुष्का, आकांक्षा, मनवी गांघी, त्यौति मीनाकी, अभिनव सिंह, आदर्श वर्मा, निखिल, रूचि मेहता, विपिन, अंकित नेगी, नीतिश, अकांक्षा, हर्शा, सीमरन, अमन, गगन, कनित, आदित्य, रोहित, पारस, लक्ष्य, सुशील, रजनीश, सन्नी, अतुल, साहिल, रविराज, मनीष और जोएल शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर प्राचार्य भूपेंद्र, कुलवंत कुमार, किशोरी लाल, सुलत्रिम, देसराज, विकास नेगी, संजीव कुमार, आरती शर्मा, संध्या शर्मा, मधु भारद्वाज, अमिता नेगी, विनेश्वरी नेगी, रीतिका नेगी, उर्मिला, दिप्ती गुप्ता, उर्वशी चौहान, सीमा देवी, प्रेमलता, वीनू ठाकुर, रीता नेगी, विनय नेगी, हेमराज, विजय शंकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें