फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग हाटकोटी सड़क बहाल, शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग-हाटकोटी सड़क बहाल
विज्ञापन

भारी भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ
कई दिनों से बाधित चल रही थी उक्त सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। पट्टी ढांक में भारी भूस्खलन से बंद हुई ठियोग-हाटकोटी सड़क शुक्रवार को बहाल कर दी गई है। शुक्रवार सुबह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। हालांकि पट्टी ढांक में अभी भी भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। मौके पर मशीनें तैनात की गई हैं।
पट्टी ढांक में भारी भूस्खलन होने से सड़क काफी दिनों से बंद थी। ऐसे मेें शिमला के लिए छोटी गाड़ियां वाया टाऊ होते हुए जा रही थी। वहीं बड़े वाहन व निगम की बसें वाया नारकंडा होते हुए शिमला जा रही थीं। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे ठियोग-हाटकोटी मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। मार्ग को बहाल करने का कार्य बीते एक सप्ताह से चल रहा था। छह मशीनें मार्ग खोलने के कार्य में जुटी हुई थीं। सड़क खोलने के लिए दिन रात मशीनें कार्य कर रही थी। बुधवार शाम को भी सड़क बहाल कर दी गई थी लेकिन दस मिनट के बाद भारी भूस्खलन होने से एक बार फिर से सड़क बंद हो गई थी। पट्टी ढांक में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हालांकि मौके पर मशीनें तैनात की गई हैं। सड़क के किनारों पर पड़े मलबे को हटाने का कार्य अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता आरएस जस्वाल ने बताया कि मार्ग को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे सड़क बहाल हो गई थी। सड़क पर फिर से कभी भी भूस्खलन हो सकता है। मौके पर मशीनें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें