फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन में निजी स्कूल एसोसिएशन ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल प्रबंधक सरकार
विज्ञापन

के समक्ष रखेंगे समस्याएं
कुमारसैन में निजी स्कूल एसोसिएशन की बैठक में फैसला
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। निजी स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक नारकंडा की बैठक में निजी स्कूलों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और निजी स्कूलों के संचालन में आ रही समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का फैसला लिया गया। बैठक ब्लॉक प्रधान केआर भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कुमारसैन में हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान निजी स्कूल संचालकों ने निर्णय लिया कि ब्लॉक स्तर पर स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रधान केआर भारद्वाज ने कहा कि निजी स्कूल संचालक ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों से कम शुल्क पर उत्कृष्ट और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। बैठक में केआर भारद्वाज, उपप्रधान सुरजीत शर्मा, सचिव हरिकृष्ण, प्रेस सचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष देवराज, सलाहकार कंपिला जीवन, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार और कोटेश्वर पब्लिक स्कूल कुमारसैन के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें