फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने की नए जोन प्रभारियों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल। जुब्बल कोटखाई कांग्रेस ब्लॉक ने करीब एक दर्जन से अधिक जोन और मंडल स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। नई नियुक्ति के बाद प्रभारियों को दस दिनों में अपने बूथ स्तर की कमेटियों के गठन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने बताया कि उप तहसील टिक्कर के तहत अप्पर नावर का अलग से जोन गठित किया गया है। इसमें प्रभारी संयोजक वेद प्रकाश सुन्टा, उप तहसील सरस्वती नगर के तहत पूर्व में गठित कुडडू जोन को दो भागों में बांटकर खनाशनी नया जोन गठित किया गया। इस जोन के प्रभारी इंद्रदेव ठाकुर होंगे। कुडडू जोन के प्रभारी राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। तहसील कोटखाई के खलटू नाला जोन के प्रभारी कृष्ण लाल काल्टा होंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में सरदार सिंह चौहान गॉंव चमारू को महासचिव बनाया गया है।
पदू राम मोकटा गांव डीम (कोटखाई), इंदुराज प्रधान ग्राम पंचायत राम नगर, जीत राम पास्टा पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बाघी, ज्ञानपति सदस्य पंचायत समिति (टिक्क्र), माया राम पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत पराली (जुब्बल) तथा मुन्नी लाल अनजाना सदस्य पंचायत समिति (टिक्कर) को ब्लॉक कांग्रेस मंडल में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उमेश सुमन अधिवक्ता (बखोल) को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल कोटखाई का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मोती लाल डेरटा ने सभी नव नियुक्त जोन प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि 10 दिनों के अंदर अपने-अपने जोन और बूथ स्तर की कमेटियां गठित करें। सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-कोटखाई में आंशिक परिवर्तन और विस्तार किया गया है। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का क्षेत्रफल काफी बड़ा होने के कारण दो नए जोन का गठन करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें