फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर चहके मेधावी

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। इस मौके पर रचोली पंचायत के प्रधान लाल चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उनके साथ सेवानिवृत्त जिला युवा खेल एवं सेवाएं अधिकारी जीआर आजाद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उपलब्धियों के लिए पुरस्कार पाने के बाद मेधावी विद्यार्थी चहक उठे। प्रधानाचार्य रजनी डोगरा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समारोह में मुख्यातिथि ने पंकज को बेस्ट ब्वॉय और रंजना को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा। गांधी हाउस को श्रेष्ठ सदन और सुभाष हाउस को दूसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया। रोहित को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्र का पुरस्कार मिला। समारोह में छात्र और छात्राओं ने एक से बढ़कर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रमेश चंद, प्रोमिला गुप्ता, अदिति सूद, मुनिषा पाल, चमोल नेगी, गोविंद सिंह, संदेशा रस्तोगी, चैन राम हस्टा, हेमा हस्टा, कमलेश कुमार सहित विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें