फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोनीत पार्षदों के लिए जोड़तोड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता पर काबिज होते ही रामुपर नगर परिषद के चार नामित पार्षदों की छुट्टी हो गई है। भाजपा नेता मनोनीत पार्षद पद पाने के लिए पूरी ताकत के साथ जोड़तोड़ में जुट गए हैं। नगर परिषद रामपुर में कुल चार पार्षदों को नामित किया जाना है। पूर्व कांग्रेस सरकार के सभी चार नामित पार्षदों को पद से हाथ धोना पड़ गया था। वर्तमान में नप रामपुर में कुल नौ पार्षद जनता ने चुनकर भेजे हैं और इनमें सिर्फ एक पार्षद ही भाजपा की जीतकर आई है। इसके अलावा एक पार्षद ने कुछ माह पहले ही भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों से पता चला है कि इस बार भाजपा के पार्षदों को नामित करने के लिए महिला और अनुसूचित जाति वर्ग के नेताओं के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। अभी तक सामान्य वर्ग के नेताओं को ही शहर से नामित पार्षद चुनकर भेजा जाता रहा है। इस बार महिला और एससी वर्ग के नेताओं के नाम पर भी विचार करने को दबाव बनाया जा रहा है। रामपुर नगर से भाजपा के नए नामित पार्षदों के लिए जिला महासू के खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु कपूर, प्रवक्ता मनोज अग्रवाल, भाजपा शहरी अध्यक्ष श्याम मेहता, वार्ड नंबर तीन के राजेश सहित शहर से ताल्लुक रखने वाली कुछ महिलाएं भी दौड़ में शामिल हैं। जिन नेताओं को पहले पार्षद बनाया जा चुका है, उनको भी बाहर रखा जा सकता है। दूसरी ओर भाजपा रामपुर मंडल के मीडिया प्रभारी सुधांशु कहते हैं कि रामपुर भाजपा मंडल की नौ तारीख की बैठक में नगर परिषद रामपुर के नामित किए जाने वाले नेताओं के नामों पर विचार विमर्श किया जाएगा, ताकि सूची सरकार के पास मंजूरी के लिए शीघ्र भेजी जा सके। उनका कहना है कि इस बार महिला और एससी वर्ग से भी नगर परिषद के नामित पार्षदों को चुनने पर विचार किया जा सकता है। ये पार्षद वहीं नेता बनेंगे, जो शहर के किसी वार्ड से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें