फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने जारी किया अपना दृष्टि पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क सड़कें होंगी पक्की, रेस्ट हाउस बनेंगे
विज्ञापन

भाजपा ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए दृष्टि पत्र किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
भाजपा ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना दृष्टि पत्र बुधवार को घोषित कर दिया है। दृष्टि पत्र में कई घोषणाएं की गई हैं। भाजपा प्रत्याशी शशि बाला ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा के दृष्टि पत्र को जारी किया। उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र के लिए दृष्टि पत्र जारी कर रही है, ताकि विकास की गति को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से जारी दृष्टि पत्र में कहा गया है कि चांशल घाटी व पब्बर वैली सहित कई स्थानों को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा। इन स्थलों पर रेस्ट हाउसों का निर्माण, रोहड़ू के सभी संपर्क सड़कों का नवीनीकरण, बखीरना पुल का निर्माण, अधर में लटके ठियोग-हाटकोटी रोहड़ू सड़क के कार्य को पूरा कर एनएच बनाया जाएगा। कहा कि सभी संपर्क मार्ग पक्के, चिड़गांव बाजार में बाईपास सड़क का निर्माण, बीपीएल परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क एलपीजी कनेक्शन, रोहड़ू व चिड़गांव बाजार में बहुस्तरीय पार्किंगों का निर्माण, ओला-प्रवण क्षेत्रों में एंटी हेल गन लगेंगी, रोहड़ू में प्राकृतिक आपदा के कारण तबाह हुई फसलों का सही मुआवजा किसानों तक पहुंचाया जाएगा। रोहड़ू में किसानों को राहत देने के लिए छोटी भंडारण इकाईयां स्थापित की जाएंगी। सरकार अस्पतालों में टेलिमेडिसिन सेवाएं शुरू, कचरा प्रबंधन के लिए कूड़ा संयंत्र स्थापित करना, स्कूलों व कॉलजों में हर माह एंटी ड्रग्स ड्राइव व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश भ्रांटा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता नाथटा, बलबीर चौहान, वीना शुक्ला, रमेश भाउटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें