फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने लकटा दिया महेंदली सब्जी मंडी का निर्माण- ब्राक्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने की रोहडू की अनदेखी : ब्राक्टा
विज्ञापन

रोहड़ू के लिए किसी मंत्री ने नहीं की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महेदली सब्जी मंडी का कार्य अधर में लटका दिया है। मंडी का निर्माण इस सेब सीजन से पहले पूरा होना था। विधायक ने सरकार पर रोहडू विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार रोहडू में प्रेसवार्ता के दौरान विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा छह माह में सरकार के तीन मंत्री कई बार रोहडू का दौर कर चुके हैं। मंत्रियों ने एक भी विकास योजना की रोहडू के लिए घोषणा नहीं की। रोहडू में केवल कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई योजनाओं के काम चल रहे हैं। भाजपा ने स्टेट बजट का एक रुपया रोहडू के लिए नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 31 के स्थान पर केवल दस डॉक्टर तैनात हैं। कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए पब्बर नदी के चैनेलाइजेशन का बजट रोक दिया गया है। रोहडू और चिड़गांव में तहसीलदार के पद और जांगला में नायब तहसीलदार का पद खाली चल रहा है। कुटाड़ा में कांग्रेस सरकार के समय का लोनिवि के रेस्ट हाउस का उपलब्ध बजट स्थानांतरित कर दिया। वहां के लोगों को अब न्यायालय में जाना पड़ा है। राज्य स्तरीय रोहडू मेले में अधिकारियों पर दबाव बना कर विधायक को निमंत्रण तक नहीं देने दिया गया। उन्होंने कहा भाजपा नेता आईपीएच और लोनिवि के डिविजन में अधिकारियों को डरा धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय से चल रहे विकास कार्य को समय पर पूरा किया जाए। यदि अधूरे कार्य का उद्घाटन करने की कोशिश हुई तो कांग्रेस उसके विरोध को तैयार है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सभी मंत्रियों से भी मिलेंगे। उसके बाद भी अनदेखी हुई तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पडे़गा। उन्होंने छोटे बागवानों के कब्जे नियमित करने के लिए सरकार से समय पर योजना बनाने की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस सचिव दिनेश चौहान, संगठन सचिव सोहन लाल चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुजय अग्रवाल, संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें