नारकंडा नपं के मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। नारकंडा नगर पंचायत के नवनियुक्त तीन मनोनीत सदस्यों को बुधवार को एसडीएम कार्यालय कुमारसैन में एसडीएम नीरज गुप्ता ने अपने पद की शपथ दिलाई। तीनों नवनियुक्त सदस्यों सुंदर सिंह नेगी, रोहित डोगरा और निशांत परदेसी ने पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान नगर पंचायत नारकंडा कमलेश कैंथला, सदस्य सुनीता कैंथला, राकेश शर्मा, पीएमसी निदेशक नानक चंद मेहता और वरिष्ठ सहायक हरी कपूर उपस्थित थे। इससे पहले विश्राम गृह नारकंडा में नवनियुक्त सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष अजय श्याम विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर रमेश राजटा, रेखा मोहंता, दलीप कैंथला, अशोक कैंथला, मोती लाल, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।