फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल राम बने महासंघ के खंड अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)।
प्रदेश शिक्षक महासंघ चौपाल खंड के चुनाव नेरवा में प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री विनोद सूद की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से हुए। इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा बतौर चुनाव पर्यवेक्षक व आरएसएस के सह जिला कार्यवाहक भगत चंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शामठा के कला अध्यापक केवल राम कांटा को महासंघ का खंड अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में विक्रांत शर्मा को खंड मंत्री, कंवर सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संजीव दफराई को प्रवक्ता संवर्ग का उपाध्यक्ष, बलबीर शर्मा को स्नातक संवर्ग का उपाध्यक्ष, मोहन सिंह को जेबीटी संवर्ग का उपाध्यक्ष चुना गया। रमेश कामटा, गोविंद सिंह, जगदीश शर्मा, हरनाम सिंह, केशव शर्मा व सुरेंद्र सिंह को कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया। प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री विनोद सूद ने कहा कि महासंघ का मूलमंत्र राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज है। इस मंत्र को अपनाते हुए वर्तमान में शिक्षा को नई दिशा देने के प्रयास में महासंघ की ओर से संगोष्ठी, सेमीनार आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें