फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे इलेवन स्पोर्ट्स क्लब कामरू ने कब्जाई क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने विजेता नवाजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
सांगला घाटी के कुप्पा में लारा ब्लास्टर कामरू क्लब की ओर से आयोजित 8 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल में राधे इलेवन क्रिकेट क्लब कामरू ने लारा ब्लास्टर कामरू को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह नेगी और मुकेश नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

फाइनल में राधे इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लारा ब्लास्टर कामरू की टीम 145 रनों पर ही सिमट गई। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब को 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता को 25 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मैन आफ द सीरीज का खिताब राधे इलेवन कामरू के अनिल मोहन नेगी ने हासिल किया। जेपी नेगी बेस्ट गेंदबाज और अभिषेक नेगी को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। सन्नी नेगी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और रमन नेगी को बेस्ट विकेट कीपर के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रितेश्वरी नेगी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रविंद्र नेगी, मुकेश नेगी, सुनीता नेगी, सुभाष नेगी, देवऋषि नेगी, राजपाल नेगी, जिनेंद्र पाल नेगी, सुनील नेगी, आयोजक क्लब के अध्यक्ष शिवा यांबुर, सिद्धार्थ नेगी, महेश्वर सिंह नेगी, अनिल मोहन नेगी, सन्नी नेगी, उमा सरण नेगी, प्रमोद नेगी, जेपी नेगी, माया नेगी, धर्मेंद्र नेगी, शिवदत्त नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें