फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
9 मई तक भूतेश्वर मंदिर में होगा आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
स्थानीय भूतेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्री सीता राम शिव शक्ति महायज्ञ शुरू हो गया है। 9 मई तक इसका आयोजन होगा। बुधवार को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। भूतनाथ मंदिर परिसर से कलश यात्रा को आरंभ किया गया। पूरे नगर की परिक्रमा करने कलश यात्रा का समापन कर यज्ञ की शुरूआत हुई। कलश यात्रा में शहर वासियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


भूतनाथ मंदिर के महंत चिंतामणी दास महाराज ने बताया कि यज्ञ का आयोजन 2 से 9 मई तक किया जा रहा है। 9 मई को पूर्णाहुति डाली जाएगी। नौ दिनों तक यज्ञ के दौरान रूद्री पूजा, रूद्री पाठ, महादेव अभिषेक, चंडी पाठ, गायत्री पाठ, गायत्री जाप, महामृत्युंजय जप और राम कथा सुनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यज्ञ को संपूर्ण रूप से पूरा करने के लिए गुरुकुल चंडीगढ़ से आए आचार्य ईश्वर चंद और 12 ब्राह्मण भाग ले रहे हैं। उन्होंने शहर वासियों से आह्वान किया है कि नौ दिनों तक चलने वाले यज्ञ में पहुंच कर पुण्य का भागीदार बनें। यज्ञ को आयोजित करने का मकसद ही समस्त जीव कल्याण करने का ही है। मंदिर परिसर में यज्ञ के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें