फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रारंग टीम ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
ग्राम पंचायत मूरंग के पवन कैलाश क्लब की ओर से जांगी हेलिपेड में आयोजित सात दिवसीय अजीत मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा ग्राम केंद्र मूरंग अध्यक्ष राजीव नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसमें जिले भर से 25 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच पवन कैलाश क्लब मूरंग और रारंग के बीच खेला गया। रारंग ने रोचक मुकाबले में पवन कैलाश क्लब को हराकर ट्रॉफी जीती। प्रथम विजेता को 55,555 नकद और ट्रॉफी दी। पवन कैलाश क्लब मूरंग ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। उसे 25,222 नकद राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे सभी लोगों ने संयुक्त रूप से पवन कैलाश क्लब को 55,555 की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस दौरान किन्नौर भाजपा महामंत्री महेश्वर नेगी, ग्राम पंचायत मूरंग उप प्रधान अनूप नेगी, पूर्व प्रधान अजेंद्र कुमार, भाजपा बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह, गंगा सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें