फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी स्थायी जगह

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

नगर परिषद रामपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में रास्तों पर बैठे सब्जी विक्रेताओं को जल्द ही स्थायी जगह मिल जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। शहर के विभिन्न वार्डों में अवैध रूप से सजाई जा रही सब्जी की दुकानों को इंदिरा मार्केट स्थित पार्किंग में नवनिर्मित दुकानों में स्थानांतरित किया जाएगा।
वर्तमान में रामपुर शहर के वार्ड नंबर तीन से लेकर छह तक रास्तों में कई सालों से जगह-जगह सब्जी बेचने वाले बैठे रहते हैं। रामपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से सब्जी बेचने के लिए शहर पहुंचने वालों को कई बार हटाने की कोशिश की गई। अब जल्द ही लोगों को अतिक्रमण से राहत मिलेगी। नगर परिषद ने जिन सब्जी विक्रेताओं से राशि एकत्रित की है, उन्हें दुकान मुहैया करवाने की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। इंदिरा मार्केट में नवनिर्मित पार्किंग के धरातल वाली जगह पर इन सब्जी विक्रेताओं को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को ही बाजार में बैठ सकेंगे विक्रेता
नगर परिषद इन सब्जी विक्रेताओं को राहत देने के लिए रविवार को बाजार की व्यवस्था भी करने जा रही है। इसके तहत केवल रविवार के दिन इन विक्रेताओं को बाजार में सब्जी की दुकानें सजाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन


रामपुर के रास्तों पर बैठे सब्जी विक्रेताओं को इंदिरा मार्केट स्थित पार्किंग भवन में जगह मुहैया करवाने की योजना है। इसके तहत इन विक्रेताओं को एक स्थायी जगह मुहैया करवाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले इन सब्जी विक्रेताओं को रविवार मार्केट का प्रावधान भी किया जाएगा। रविवार को ये सब्जी विक्रेता खुले बाजार में सब्जियां बेच पाएंगे।
-बीआर नेगी ,
कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें