फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों का रामपुर में विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के खोपड़ी स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दो दिन तक विरोध प्रदर्शन किया। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया। रामपुर में बीएसएनएल अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार और बुधवार को मांगों को लेकर हल्ला बोला।
विज्ञापन

प्रदर्शन से कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बीएसएनएल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चरण सिंह और कार्यकारी अधिकारी मदन लाल ने कहा कि निगम की ओर से तीसरे वेतन संशोधन की शर्तों को लागू नहीं किया जा रहा है। इसके चलते देश भर में निगम कर्मियों में रोष का माहौल है। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद भी निगम प्रबंधन तीसरे वेतन संशोधन को लागू नहीं कर रहा। साथ ही उन्होंने बीएसएनएसल में सहायक टावर कंपनी खोलने का भी विरोध किया और इस निर्णय को वापस लेने की अधिकारी और कर्मचारी मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन का सहायक टावर कंपनी खोलना कर्मचारियों के हित में नहीं है, जिसका वे पूरी तरह से विरोध करते हैं। केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार भविष्य में भी संगठन मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। इस दौरान राजेश कुमार, हुकम सिंह राणा, अशोक कुमार नेगी, रोशन लाल, लायक राम, गोविंद, मोहिंद्र सिंह, कमला देवी, देविंद्र सिंह, कमला देवी, राजेश सिंह, मदन सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें