वीरवार को मौसम खराब रहने से किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बदलने से तापमान में खासी गिरावट आई है।
समूचा किन्नौर जिला जहां शीतलहर की चपेट में आ गया है वहीं नीचले इलाकों में भी लोग कड़ाके की सर्दी महसूस कर रहे हैं। मार्च माह में लोग दिसंबर जनवरी माह की ठंड झेल रहे हैं।
वीरवार को किन्नौर जिले के किन्नर कैलाश, जौर खंडन, रियो पुर्गिल, थौला पहाडिय़ों, भावावैली और सांगला वैली के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात का दौर जारी रहा। वहीं निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ।
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर मौसम खराब रहा और दोपहर बाद शाम को हल्की हल्की बारिश हुई। हालांकि किसी क्षेत्र से यातायात बाधित होने की सूचना नहीं मिली है। लोग कंपकपाती ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।