बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में असंतोष कोई नई बात नहीं है। इसी राजनीतिक अंतर्विरोध के चलते कांग्रेस के छह वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के भीतर लगातार मतभेद सामने आते रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी पार्टी की स्थिति पर जवाब देने के बजाय भाजपा पर निराधार टिप्पणियां करते हैं। संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए डॉ. बिंदल ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में आज पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के लगभग 8,000 पोलिंग बूथों पर संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश के 171 मंडलों में 171 अनुभवी विस्तारक तैनात किए गए हैं, जो बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय और संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 50 से 75 कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम तैयार करना है। डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा दस दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर निकल रहे हैं, जिसकी शुरुआत रामपुर से होगी और यह प्रवास जनजातीय क्षेत्रों से होते हुए भरमौर तक पहुंचेगा। वहीं नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुदर्शना सिंह का दूसरा संगठनात्मक प्रवास 25 से 29 अक्तूबर तक कांगड़ा जिले में प्रस्तावित है।