फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटोटाइप तैयार: समुद्र से तेल साफ करेगी एनआईटी हमीरपुर छात्र चिराग मेहरा की रोबोटिक बोट

Wed, 18 Nov 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

पालमपुर के चिराग के नवाचार को एनआईटी में बीते माह आयोजित शिक्षा महाकुंभ में सर्वश्रेष्ठ प्रोटोटाइप की सूची में जगह मिली है। चिराग मेहरा ने रोबोटिक बोट का प्रोटोटाइप तैयार किया है। 
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर छात्र चिराग मेहरा ने तैयार की रोबोटिक बोट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्र में तेल रिसाव से होने वाले प्रदूषण को रोकने और जलीय जीवन को बचाने में एनआईटी हमीरपुर के छात्र का नवाचार मददगार साबित हो सकता है। संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र चिराग मेहरा ने ऐसी रोबोटिक बोट का प्रोटोटाइप तैयार किया है, जो बिना किसी रसायन का इस्तेमाल किए पानी की सतह से तेल अलग कर अपने टैंक में जमा करेगी। पालमपुर के चिराग के इस नवाचार को एनआईटी में बीते माह आयोजित शिक्षा महाकुंभ में सर्वश्रेष्ठ प्रोटोटाइप की सूची में जगह मिली है। समुद्र में तेल के निष्कर्षण और परिवहन के दौरान होने वाले रिसाव से पानी की सतह पर तेल की मोटी परत बन जाती है। इससे पानी में ऑक्सीजन का आदान-प्रदान बाधित होता है और मछलियों समेत अन्य समुद्री जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगता है। इस समस्या के समाधान के लिए चिराग ने अपने प्रोटोटाइप को सोरबेंट सेमी-ऑटोनॉमस मरीन ड्रिफ्टर (एसएसएएमडी) नाम दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

घूमते स्टील डिस्क से तेल को करेगी अलग
फिलहाल समुद्री तेल रिसाव की सफाई के लिए श्रमिकों की मदद लेने, रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल करने और तेल जलाने जैसे तरीके अपनाए जाते हैं। इनकी अपनी सीमाएं हैं। रासायनिक पदार्थ समुद्री जीवों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि सूक्ष्मजीवों के जरिये तेल हटाने की प्रक्रिया काफी धीमी होती है। ऐसे में यह रोबोटिक बोट पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना तेल की सफाई का विकल्प बन सकती है। बोट के अगले हिस्से में विशेष स्टील के घूमने वाले डिस्क लगाए गए हैं। ये पानी की सतह पर मौजूद तेल को अपनी सतह पर चिपका लेते हैं। इसके बाद स्क्रेपर की मदद से तेल को खुरचकर संग्रह टैंक में पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया में तेल और पानी अलग हो जाते हैं। एकत्रित तेल का उपचार कर दोबारा उपयोग भी किया जा सकता है।

एआई और सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी
बोट में दो इलेक्ट्रिक थ्रस्टर, वायरलेस नियंत्रण और ईएसपी-32 आधारित प्रणाली लगाई है। अल्ट्रासोनिक सेंसर टैंक में जमा तेल का स्तर मापता है और टैंक भरने पर संकेत देता है। एक से डेढ़ फीट का यह प्रोटोटाइप करीब पांच हजार रुपये में तैयार किया गया है। वहीं, पांच से छह फीट की बड़ी बोट विकसित करने पर डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना के अगले चरण में बोट को कैमरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जोड़ने की योजना है। इससे पानी की सतह पर तेल की पहचान कर बोट को उसकी दिशा में ले जाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था विकसित कर इसकी संचालन क्षमता बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने के संस्थान के प्रयास लगातार जारी हैं। उद्योगों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी ऐसे तकनीकी नवाचार की अहम भूमिका है।-डॉ. एचएम सूर्यवंशी, निदेशक, एनआईटी हमीरपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें