फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anirudh Singh: 'भाजपा झूठी पार्टी, हम पूरी कर रहे गारंटियां, जनमंच के नाम पर 6 करोड़ की चपाती खा गए भाजपाई'

Tue, 10 Dec 2024 08:33 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह कहा कि भाजपा नेता देश और प्रदेश में झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं, हम अपनी गारंटियां पूरी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा को देश की सबसे झूठी पार्टी करार दिया। अनिरुद्ध ने दावा किया है कि अगले चुनावों में भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। सचिवालय में प्रेस वार्ता में अनिरुद्ध ने कहा कि भाजपा नेता देश और प्रदेश में झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं, हम अपनी गारंटियां पूरी कर रहे हैं। अनिरुद्ध ने कहा कि सरकार पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता जनमंच के नाम पर 6 करोड़ की चपाती खा गए यह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 10 गारंटियां दी थीं, उनमें से कई गारंटियों पूरी की जा चुकी है, अन्य गारंटियों पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लालच में कई संस्थान खोल दिए और उनमें स्टाफ की व्यवस्था नहीं की। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद राजनीतिक लाभ के लिए खोले संस्थानों बंद किए और जिन संस्थानों की जरूरत थी, उन्हें दोबारा शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया, इसीलिए जनता ने उनका साथ नहीं दिया।

जून तक तैयार होंगे 150 पंचायत घर
अनिरुद्ध ने बताया कि प्रदेश की 150 पंचायतों को पंचायत घर बनाने के लिए 1.14 करोड़ की दर से पैसा जारी किया गया है। अगले साल जून तक इन पंचायत घरों का लोकार्पण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश के 9055 गांव ओडीएफ मुक्त घोषित की जा चुकी है। पंचायतों में आउटसोर्स पर रिक्त पद भरने का प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूरी के लिए जाएगा। प्रदेश के विकास खंडों का भी वर्गीकरण किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में सॉफ्टवेयर से तबादलों की व्यवस्था भी लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें