फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- वोट चोरी के मुद्दे पर राजनीति कर रहे राहुल गांधी और कांग्रेस नेता

Fri, 16 Oct 2026 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा जिले के चुवाड़ी चौगान में भाजपा सम्मान सम्मेलन में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। राहुल की भाषा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा और जनसभाओं में उनके बयानों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की कमी दिखाई देती है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुवाड़ी चौगान में भाजपा सम्मान सम्मेलन में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। राहुल की भाषा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा और जनसभाओं में उनके बयानों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की कमी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रधानमंत्री बनने की कोशिशों में सफल नहीं होने के बाद राहुल गांधी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि राहुल गांधी के साथ मिलकर प्रदेश के नेता वोट चोरी के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। जिस चुनाव आयोग ने चुनाव करवाए, उसी की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगी भाजपा : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। चुवाड़ी चौगान में भाजपा सम्मान सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पंचायती राज चुनाव में देरी और बिजली की समस्या को लेकर सवाल उठाए। जयराम ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करीब 23 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन आगामी चुनाव में पार्टी शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने पंचायत चुनाव के नतीजों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि जिला परिषद के चावन क्षेत्र में 95 प्रतिशत सीटों पर भाजपा विचारधारा से जुड़े प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। उनके अनुसार ये नतीजे पार्टी के प्रति लोगों के समर्थन को दर्शाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने में देरी की और न्यायालय के निर्देशों के बाद चुनाव करवाने पड़े। उन्होंने प्रदेश में बिजली की आंख-मिचौनी को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। भटियात के पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत सड़कों पर वर्तमान सरकार के समय उद्घाटन पट्टिकाएं लगाई जा रही हैं। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। सम्मेलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, भाजपा सह प्रभारी रमेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें