फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पीएम मोदी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से कहा- आपदा प्रभावितों की करेंगे हरसंभव मदद

Tue, 29 Jul 2025 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को हिमाचल में आई आपदा से हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया। वहीं, पीएम ने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
 
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से से मुलाकात कर मंडी जिले में बादल फटने और भूस्खलन से हुए व्यापक नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इन आपदाओं के कारण प्रभावितों के घर और कृषि भूमि का भारी नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री ने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य की विकासात्मक पहलों और नशा मुक्त हिमाचल अभियान की प्रगति से अवगत करवाया।

विज्ञापन


राज्य स्तरीय नशामुक्त हिमाचल अभियान के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए राज्यपाल ने बताया कि इस अभियान को पंचायत स्तर तक लागू किया जा रहा है। मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ जागरुकता पैदा करने और हिमाचल को नशा मुक्त राज्य बनाने के प्रयास में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। राज्यपाल ने हाल ही में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा का विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वर्ष-2047 तक नशा मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने सम्मेलन में अपनाए गए काशी घोषणा पत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मादक द्रव्यों के सेवन के प्रभाव पर समावेशी दृष्टिकोण को अपनाया गया है। इसके अनुसार यह न केवल एक आपराधिक या कानूनी मामला है, बल्कि यह जन स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की दृष्टि से भी एक गंभीर चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें