फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग प्रकरण: कुल्हाल में हिमाचल सीमा सील, पीएचक्यू ने सिरमौर पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Sat, 27 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर सिरमौर के साथ लगते उत्तराखंड के कुल्हाल में हिमाचल सीमा को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने कुल्हाल बैरियर पर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्णप्रयाग प्रकरण में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर निहंगों के विवाद और बीती रात हुए हंगामे के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। गुरुवार को पांवटा साहिब में बड़ी संख्या में निहंग सिखों के एकत्र होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। इसके चलते कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर सिरमौर के साथ लगते उत्तराखंड के कुल्हाल में हिमाचल सीमा को सील कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने सिरमौर पुलिस से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। वरिष्ठ अधिकारियों से घटनास्थल की स्थिति, पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था का ब्योरा मांगा गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

साथ ही प्रदेश सरकार के गृह विभाग को भी पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल निर्णय लिए जा सकें। पुलिस को आशंका है कि पंजाब से निहंगों के और जत्थे पांवटा साहिब के रास्ते उत्तराखंड की ओर रवाना हो सकते हैं। इसे देखते हुए हिमाचल पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का कहना है कि दोनों राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए शांति और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कोट पांवटा साहिब से जुड़े पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट सिरमौर पुलिस से तलब की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आईबी और उत्तराखं पुलिस से भी हम निरंतर संपर्क में हैं। -अशोक तिवारी, पुलिस महानिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें