इसकी सूचना मिलते ही रैली स्थल पर मौजूद पेंशनर्स भड़क उठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पेंशनर्स विधानसभा की ओर बढ़े। शीला चौक पर जाम के चलते कुछ देर रुकने के बाद वे जोरावर स्टेडियम पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पेंशनर्स शाम आठ बजे तक मुख्यमंत्री से मुलाकात की उम्मीद में ठंड में बैठे रहे, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा। समिति ने 17 दिसंबर को प्रस्तावित सरकार समर्थित पेंशनर्स सम्मेलन के समानांतर उसी स्थान पर पेंशनर्स दिवस मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही मुख्यमंत्री से इससे पहले वार्ता कर लंबित देनदारियों के समाधान की मांग की है। समिति ने दावा किया कि सभी 18 संगठन पूरी तरह एकजुट हैं।