एनाटॉमी विभाग में नियुक्ति से मेडिकल छात्रों की ट्रेनिंग और रिसर्च कार्य में तेजी आएगी। ऑर्थोपेडिक्स विभाग में तीन विशेषज्ञ डॉक्टर जोड़े गए हैं, जिससे फ्रैक्चर, चोट, स्पोर्ट्स इंजरी और जोड़ों के रोगों का इलाज और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। ईएनटी विभाग में एक नियुक्ति से यहां जांच और उपचार की प्रक्रिया में तेजी आएगी। पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) विभाग में सीनियर रेजिडेंट की तैनाती से नवजात और बच्चों के इलाज में और मजबूती आएगी। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक में एक विशेषज्ञ डॉक्टर के जुड़ने से रक्त से संबंधित सेवाएं जैसे रक्तदान, परीक्षण, सुरक्षित रक्त उपलब्धता और इमरजेंसी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। एम्स बिलासपुर की ओर से निकाले गए विज्ञापन में एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, पैथोलॉजी, रेडियोथेरेपी, यूरोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक अन्य विभाग शामिल हैं।
संस्थान निरंतर गुणवत्तापू्र्ण कार्य के लिए नियुक्तियां कर रहा है। बेहतरीन विशेषज्ञों के साथ और पद भी भरे जाएंगे। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, कुलपति, एम्स