फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा बहाल, तीन साल बाद दाैड़ी ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 02 Jun 2026 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।

सार

 चक्की पुल के पुनर्निर्माण के बाद जोगिंद्रनगर-पठानकोट नैरोगेज ट्रैक पर रेल सेवा बहाल हो गई है। 
विज्ञापन
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा बहाल, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल के लंबे इंतजार के बाद पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर एक बार फिर ट्रेनों की छुक-छुक सुनाई दी है। चक्की पुल के पुनर्निर्माण के बाद जोगिंद्रनगर-पठानकोट नैरोगेज ट्रैक पर रेल सेवा बहाल हो गई है। मंगलवार को कांगड़ा के समेला रेलवे स्टेशन पर सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक पवन काजल और रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

रेल सेवा बहाल होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। अगस्त 2022 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित चक्की नदी पर बना रेलवे ट्रैक का पुल बह गया था। इससे इस रूट पर रेल सेवा पूरी तरह ठप हो गई थी। सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस पुल के पुनर्निर्माण की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया था। रेल मंत्रालय ने करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक तकनीक से लैस नए पुल का निर्माण पूरा किया है।

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पहाड़ी राज्य में रेल विस्तार का सीधा अर्थ विकास की गति को तेज करना है। वहीं, विधायक पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा की जनता का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। इस रेल सेवा के शुरू होने से न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। अब दैनिक यात्रियों, छात्रों और शक्तिपीठों के दर्शन करने आने वाले अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी।
 
विज्ञापन

हिमाचल में रेल नेटवर्क के लिए 2911 करोड़ मंजूर : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में हिमाचल प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार, सुरक्षा, आधुनिकीकरण और विद्युतीकरण के लिए 2911 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वर्तमान में राज्य में 17,711 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा अमृत स्टेशन योजना के तहत 46 करोड़ रुपये से प्रदेश के चार रेलवे स्टेशनों को नए सिरे से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें