फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Spy Abhishek : एजेंसियां करेंगी अब आरोपी अभिषेक से पूछताछ, रिपोर्ट के बाद होगी आगामी कार्रवाई

Fri, 30 May 2025 09:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी अभिषेक भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। ऐसे में अब आगामी दिनों में आरोपी युवक से गुप्तचर विभाग की कई एजेंसियां भी पूछताछ कर सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आरोपी अभिषेक/गोलियों से लिखा नाम व साथ रखी बंदूकें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार युवक अभिषेक भारद्वाज से पूछताछ में पुलिस विभाग की टीम जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में आरोपी युवक से गुप्तचर विभाग की कई एजेंसियां भी पूछताछ कर सकती हैं। आरोपी युवक अभिषेक ने कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन बीच में छोड़ दिया था और वर्तमान में वह एक कंप्यूटर सेंटर में सर्टिफिकेट कोर्स कर रहा था और पार्ट टाइम कैटरिंग का काम भी करता था।

विज्ञापन

पुलिस की टेक्निकल और साइबर सेल की टीम ने सारी जानकारियां जुटाने के बाद गत दिवस आरोपी युवक के घर पर रेड की और उसे गिरफ्तार किया। साइबर टीम ने युवक के फोन में सोशल मीडिया और उनके फ्रेंड सर्कल की भी जांच कर रही है। आरोपी युवक अभिषेक भारद्वाज का के जब्त फोन को पुलिस ने फोरेंसिक लैब भेजा हुआ है। पुलिस को शक है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से काफी कंटेंट डिलीट किया है। फोरेंसिक लैब में डिलीट केंटेंट रिकवर होने के बाद युवक की गतिविधियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। फोरेंसिक टीम के जरिए ही पता लग पाएगा कि बुलेट वाली वीडियो उसने खुद अपलोड की है या फिर उस से किसी ने करवाई है। साथ ही यह वीडियो उसके पास आई कहां से। ये सारी चीजें अभी जांच का विषय है।
 
विज्ञापन

वहीं, जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के बारे में मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने टीम ने टेक्निकल और फील्ड दोनों एंगल पर काम किया। टेक्निकल टीम को डीएसपी देहरा अनिल कुमार और फील्ड की टीम की डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने लीड किया। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक से जो भी जानकारी मिलेगी उसके आधार पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि अभी तक जो भी तथ्य मिले हैं उनके आधार पर यह युवक संदिग्ध है, लेकिन अभी उसे जासूस नहीं कहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें