फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें प्रति क्विंटल कितना है न्यूनतम समर्थन मूल्य

Wed, 16 Sep 2026 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि राज्य में धान की खरीद 3 अक्तूबर से शुरू होकर 15 दिसंबर 2026 तक चलेगी। प्रदेश के चार सीमांत जिलों कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर में धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
धान(फाइल)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 सितंबर 2026 से शुरू हो गया है। किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए एचपी एपीपी पोर्टल पर पंजीकरण कर टोकन बुक कर सकते हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि राज्य में धान की खरीद 3 अक्तूबर से शुरू होकर 15 दिसंबर 2026 तक चलेगी। प्रदेश के चार सीमांत जिलों कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर में धान की खरीद की जाएगी।

विज्ञापन

इसके लिए कुल 11 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। भारत सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये अधिक है। कुमुद सिंह ने किसानों से इन केंद्रों पर अपनी फसल बेचने और न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से भी किसानों को समर्थन मूल्य की जानकारी देने और उन्हें सरकार को फसल बेचने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

इस बार एग्रीस्टैक की फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। इससे किसानों का व्यक्तिगत और जमीन संबंधी डेटा ऑनलाइन लिया जाएगा। पटवारी से जमीन के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, किसानों को बैंक संबंधी पूरी जानकारी स्वयं भरनी होगी। जो किसान एग्रीस्टैक में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें एचपी एपीपी पोर्टल पर पूरी जानकारी स्वयं भरनी होगी। ऐसे किसानों के लिए पटवारी द्वारा जमीन का ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य होगा। कृषि अधिकारी द्वारा उपज की एंट्री भी ऑनलाइन की जाएगी। यह प्रक्रिया पूर्व की भांति ही रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें