फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: पर्यटन विभाग की वेबसाइट से होगी होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग, बड़ी सुविधा देने की तैयारी

Tue, 25 Nov 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर होम स्टे की बुकिंग के लिए लिंक जोड़ने की योजना बनाई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटक अब पंजीकृत होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग सीधे हिमाचल पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर होम स्टे की बुकिंग के लिए लिंक जोड़ने की योजना बनाई है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 5,000 होम स्टे संचालकों को बड़ी सुविधा मिलेगी और पर्यटकों के लिए भी बुकिंग की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जोड़े जाने वाले लिंक के माध्यम से प्रदेश में उपलब्ध सभी होम स्टे का विवरण, बुकिंग विकल्प, लोकेशन, किराया और उपलब्ध सुविधाओं की पूरी जानकारी मिल सकेगी। सैलानी होम स्टे के कमरों की फोटो भी देख सकेंगे। होम स्टे में ठहरने के बाद पर्यटक उसे स्टार रेटिंग भी दे सकेंगे। इससे होम स्टे संचालकों में सेवा का स्तर सुधारने की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और यात्रियों को भी गुणवत्तापूर्ण अनुभव मिलेगा।

पर्यटन विभाग के निदेशक विवेक भाटिया का कहना है कि इस सुविधा से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों को भी होटलों के अलावा होम स्टे में ठहरने के लिए विश्वसनीय विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें