फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर डेढ़ साल की जेल, दस हजार जुर्माना

Fri, 08 Mar 2013 08:21 PM IST
मंडी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी का अभियोग साबित होने पर मंडी की अदालत ने एक आरोपी को डेढ़ साल की कठोर कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी से मिली जुर्माना राशि को पीड़िता को दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायधीश वीरेंद्र सिंह के न्यायालय ने शुक्रवार को गहरी गांव निवासी मोहन लाल पुत्र सेवक राम के खिलाफ छेडखानी, मारपीट करके घायल करने और रास्ता रोकने का अभियोग साबित होने पर क्रमश: डेढ़ साल के कठोर, 6 माह, 2 माह और 10 दिनों के साधारण कारावास और क्रमश: पांच, तीन और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, उप तहसील कोटली के निचली सुराडी (सुराडी) गांव की पीड़िता 16 सितंबर 2008 को शाम के समय गाय से दूध निकालने अपनी गोहड़ में गई थी। इसी दौरान गोहड़ से लौटते समय घर के नजदीक आरोपी ने उससे छेड़खानी की।
विज्ञापन


महिला ने जब पति को घटना बताई तो दोनों ने सदर थाना में मोहन लाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मोहन लाल पर आरोप सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने उसे उक्त कारावास और जुर्माने की सजा दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें