निषाद को दुख, पदक जीतने पर मंत्री, नेता ने बधाई तक नहीं दी
निषाद कुमार को भी इस बात का दुख है कि दुनिया में भारत का नाम रोशन करने के बावजूद प्रदेश के किसी मंत्री अथवा नेता ने फोन पर उन्हें बधाई देना भी मुनासिब नहीं समझा। निषाद ने कहा कि इस बार जो कुछ कमी रही है। उसे अगली बार पूरा करेंगे। पिछली सरकार में सरकारी नौकरी को लेकर मिले आश्वासन के सवाल पर निषाद ने कहा कि इस बारे में वह क्या कह सकते हैं। वह अपनी ओर से कोशिश कर रहे हैं। पैरालंपिक में रजत पदक के बाद मुख्यमंत्री का संदेश भी उन्हें मिला। वह उनका इसके लिए आभार जताते हैं।
निषाद को खीर पसंद
शुक्रवार को निषाद के स्वागत के लिए मैहतपुर आई उनकी मां पुष्पा देवी ने बताया कि वह निषाद की सबसे फेवरेट डिश खीर उसे खिलाएंगी। उसके लिए डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम से मां पुष्पा विशेष रूप से चरणामृत और चूरी का प्रसाद लेकर मैहतपुर पहुंचीं और निषाद को प्रसाद खिलाया।