फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग: एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए 948 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित

Thu, 27 Aug 2026 11:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश के छह सरकारी और एक निजी मेडिकल कॉलेज तथा एक सरकारी और तीन निजी बीडीएस कॉलेजों में अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीट आवंटित की गई हैं।  एएमआरयू ने स्पष्ट किया है कि सीट आवंटन पूरी तरह प्रोविजनल और सांकेतिक है तथा इसमें बदलाव संभव है। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने नीट यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत 948 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीटें आवंटित कर दी हैं। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी मेरिट सूची में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर 28 अगस्त शाम पांच बजे तक ईमेल से आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश के छह सरकारी और एक निजी मेडिकल कॉलेज तथा एक सरकारी और तीन निजी बीडीएस कॉलेजों में अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीट आवंटित की गई हैं। एएमआरयू ने स्पष्ट किया है कि सीट आवंटन पूरी तरह प्रोविजनल और सांकेतिक है तथा इसमें बदलाव संभव है। केवल प्रोविजनल आवंटन के आधार पर किसी अभ्यर्थी को सीट पर अधिकार नहीं मिलेगा। अंतिम प्रवेश संबंधित संस्थान की प्रवेश समिति की ओर से दस्तावेजों और पात्रता के सत्यापन के बाद ही तय किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी ने आरक्षित वर्ग और अलग-अलग कोटे का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में वैध और अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेजों में कमी, अमान्य प्रमाणपत्र या निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी को आरक्षण या कोटे का लाभ नहीं मिलेगा। एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने बताया कि नियमानुसार काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज चंबा में विशेष एमबीबीएस सीट
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नेशनल मेडिकल कमीशन ने पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में एक सुपरन्यूमेरेरी एमबीबीएस सीट का प्रावधान किया है। यह सीट सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार संजना ठाकुर को आवंटित की गई है।

विज्ञापन

एमडीएस काउंसलिंग की मेरिट सूची में हेमांग वैद्य टॉपर
अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने एमडीएस प्रथम राउंड काउंसलिंग 2026-27 की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी कर दी है। सूची में 120 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। हिमाचल प्रदेश कोटे में हेमांग वैद्य ने 669 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। नंदिनी शर्मा 659 अंकों के साथ दूसरे और आस्था शर्मा 656 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। मैनेजमेंट कोटे में अग्रिमा खोसला 647 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने कहा कि यह प्रोविजनल मेरिट सूची है। इसमें बदलाव संभव है। आरक्षित वर्ग और कोटे का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक प्रमाणपत्र और दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें