फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में रोमांच लेना है तो शिमला आने को तैयार रहें

Tue, 27 Aug 2013 01:21 AM IST
सोलन/सोमदत्त शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व धरोहर शिमला-कालका रेलमार्ग पर त्योहार के सीजन में नवरात्र स्पेशल के रोमांच के लिए तैयार हो जाइए। रेलवे विभाग दो विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। ट्रेन सितंबर के दूसरे सप्ताह से करीब एक माह तक चलेगी।
विज्ञापन


पर्यटकों की अधिक आमद पर समय अवधि बढ़ाने की बात भी कही जा रही है। पांच अक्तूबर से शुरू नवरात्र 14 अक्तूबर को दशहरे के साथ खत्म होंगे।

1903 में बिछाए गए शिमला-कालका रेलवे ट्रैक को लेकर देसी और विदेशी पर्यटकों में खासा आकर्षण है।

प्रकृतिक सुंदरता से लबरेज ट्रैक पर मौजूद 102 सुरंगें सैलानियों के सफर को रोमांचकारी और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

रेलवे स्टेशन सोलन के स्टेशन मास्टर सुरेंद्र परमार ने बताया कि त्योहार के सीजन में सैलानियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वेटिंग में चल रहे यात्रियों को नवरात्र स्पेशल में भेजा जाएगा।

शिवालिक एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे और हिमालयन क्वीन दोपहर 12:10 कालका से चलती है। दोनों ट्रेनों के बाद नवरात्र स्पेशल चलाई जाएगी।

इनकी वेटिंग लिस्ट को नवरात्र स्पेशल में भेजने का प्रावधान किया जाएगा। इस बार ट्रेन 10 सितंबर तक चल सकती है।  

इन ट्रेनों के साथ लिंकअप
स्पेशल ट्रेन सुबह 6:30 बजे कालका से शिमला के लिए चलेगी। इसका लिंकअप हावड़ा कालका मेल से होगा। यह ट्रेन अहमदाबाद, कानपुर, दिल्ली होते हुए कालका करीब छह बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी स्पेशल दोपहर 12:35 पर कालका से चलेगी। इसका लिंकअप दिल्ली से आने वाली स्वराज मेल से होगा। शिमला से स्पेशल ट्रेन वापस कालका सुबह 9:20 और शाम 3:45 पर चलेगी।

20 से 245 रुपये तक टिकट
तीन श्रेणियों के लिए अलग-अलग किराए का प्रावधान है। साधारण में 20 रुपये पैसेंजर, द्वितीय श्रेणी में करीब 40 रुपये तथा चेयरक्लास/प्रथम श्रेणी में करीब 245 रुपये किराया होगा। अगर परिवार के लिए रेल बुक करवानी है तो रेल मोटर कार की सुविधा 13 हजार 500 रुपये में मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें