फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अंब-अंदौरा स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं, ऊना होकर जाएगी करतोली एक्सप्रेस

Fri, 17 Jul 2026 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)।

सार

जालंधर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। शुक्रवार को शुरू हुई करतोली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस ट्रेन ऊना जिला से होकर जाएगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया गया है। 
विज्ञापन
ऊना होकर जाएगी करतोली एक्सप्रेस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। जालंधर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। शुक्रवार को शुरू हुई करतोली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस ट्रेन ऊना जिला से होकर जाएगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया गया है। पारंपरिक और आधुनिक वास्तुकला के मिश्रण से तैयार नई इमारत यात्रियों को बेहतर अनुभव देगी। स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगों के लिए रैंप, बेहतर प्रकाश व्यवस्था व सुगम आवागमन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। जिला ऊना का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के कारण यहां से रोज बड़ी संख्या में यात्री हिमाचल, पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों के लिए सफर करते हैं। साल 2011 में स्टेशन का दर्जा मिलने के बाद यह क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। वर्तमान में यहां से प्रतिदिन पांच ट्रेनों का संचालन होता है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन में लगेंगे श्री चिंतपूर्णी के प्रतीक चिह्न
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्टेशन का आधुनिकीकरण ऊना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से अंब-अंदौरा स्टेशन का नाम माता श्री चिंतपूर्णी से जोड़ने और स्टेशन परिसर में माता का प्रतीक चिह्न स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया।
 

करतोली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस ऊना, अंब-अंदौरा और दौलतपुर में भी रुकेगी
हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को शुक्रवार से नई रेल सेवा की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पंजाब के करतोली रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और करतोली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस (04506) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन करतोली से दोपहर 3:40 बजे रवाना होकर 3:53 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी और 3:55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह अंब-अंदौरा, ऊना, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद और राजपुरा होते हुए रात 9:20 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी। नई रेल सेवा के शुरू होने से दौलतपुर चौक, अंब, ऊना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन में एसी और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। इससे व्यापार, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अंबाला और अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन

हिमाचल में रेल विस्तार के लिए केंद्र सरकार दे विशेष सहयोग
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की प्रमुख रेल परियोजनाओं को विशेष वित्तीय सहयोग प्रदान करने तथा भानुपल्ली-बिलासपुर, चंडीगढ़-बद्दी और ऊना-हमीरपुर रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य के समग्र विकास के लिए रेल और हवाई संपर्क को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है तथा भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष सहयोग का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए गए अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का किया शुभारंभ इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वर्चुअल माध्यम के जरिए देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया, जिनमें अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें