फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur : सांसद अनुराग ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार नहीं कर रही आपदा प्रभावितों की मदद

Tue, 16 Sep 2025 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की कोई मदद नहीं कर पा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि बरसात में लोगों के घर गिर रहे हैं, प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की कोई मदद नहीं कर पा रही है। बड़सर में तो लोगों को उचित मात्रा में तिरपाल तक नहीं दिए गए। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने अपने स्तर पर आपदा प्रभावितों की मदद की है। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए प्रदेश सरकार को आपदा प्रबंधन पर पूरा बल देना चाहिए। इस बात पर मंथन किया जाना चाहिए कि आखिर क्या कारण रहे, जिस वजह से लोगों को जान-माल का नुकसान हुआ है। भविष्य में ऐसे संकट से कैसे लोगों को बचाया जा सके, इसके लिए बेहतर तैयारी होनी चाहिए। धर्मपुर में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। लगता था कि शायद अब बारिश समाप्त होने वाली है और राहत कार्य में तेजी लाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि न जाने किस रात को कहां कितनी बारिश हो जाए और कितना नुकसान हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक अनेक कार्यक्रम सेवाभाव के साथ किए जाएंगे। हर पोलिंग बूथ में भाजपा को कैसे मजबूत करेंगे, इसे लेकर भी कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें