फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट मामला: कोर्ट में छह घंटे रहे विधायक हंसराज, पीड़िता के बयान दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 10:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा जिले के चुराह के विधायक हंसराज के खिलाफ दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में शुक्रवार को विशेष एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद की अदालत में सुनवाई हुई। 
विज्ञापन
चुराह के विधायक हंसराज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह के विधायक हंसराज के खिलाफ दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में शुक्रवार को विशेष एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विधायक कोर्ट में पेश हुए और करीब छह घंटे तक न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में मौजूद रहे। मामले में पीड़िता ने कोर्ट में उपस्थित होकर न्यायाधीश के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए। 

विज्ञापन

अदालत ने पीड़िता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले की अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी। अदालत ने मामले में गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए 26 सितंबर की तिथि तय की है। इसी दिन अभियोजन पक्ष के गवाहों की गवाही होगी और मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ता भी अदालत में उपस्थित रहे। कोर्ट ने मामले से संबंधित जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अगली सुनवाई निर्धारित की।
विज्ञापन

बता दें कि विधायक हंसराज के खिलाफ एक स्थानीय युवती ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। नवंबर 2025 में दर्ज केस का कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। अदालत निर्धारित प्रक्रिया के तहत साक्ष्य एवं गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। अब मामले में अगला महत्वपूर्ण चरण 26 सितंबर को होगा, जब गवाहों के बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें